7 Mar 2026, Sat

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू जनजाति समाज के अस्मिता की आवाज है-अनिता ध्रुव

धनेश्वर बंटी सिन्हा, धमतरी, 16 जुलाई 2022

 

धमतरी:- भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता धुव्र ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज हैं। उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवाभाव की प्रतीक मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। इसके साथ ही ओडिशा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों निभाते हुए समग्र समाज के हित के लिए सदैव कार्य करती रही हैं। देश में 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। मुर्मू जी के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समाज का हर व्यक्ति खुश है। उन्होंने प्रदेश के सभी सांसदों एवं विधायकों से अपील करते हुए माननीया द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने अपील की है।

Share
पढ़ें   रायपुर में LIC एजेंट और बेटे ने पॉलिसी और फर्जी बिजनेस मुनाफे के नाम पर 45.53 लाख की ठगी की स्कीम रची: सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत चार लोगों से पैसे लेकर दी फर्जी रसीदें, FIR दर्ज