11 Mar 2026, Wed
Breaking

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के 5 साल : राजधानी रायपुर में होगा कार्यक्रम, RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ शशि थरूर भी होंगे शामिल

प्रदीप नामदेव

रायपुर, 27 जुलाई 2022

AICC की सचिव जारिता लैटफलांग इस वक्त छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस को 5 वर्ष पूरा होने जा रहा है जिसको लेकर रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 30 और 31 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है , जिसमें छत्तीसगढ़ से 600 सदस्य पहुंचेंगे जिसमें व्यापारी , डॉक्टर और इंजीनियर जैसे बुद्धजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे । इस कार्यक्रम में 20 राज्यों के कांग्रेस के अध्यक्ष शामिल होंगे। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ‘न्याय योजना’ के बारे में भी विशेष बातें शेयर करेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष सेमिनार भी होगा जिसमें ग्रामीण परिवेश के जीवन यापन को सुगम और सरल बनाये जाने की दिशा में चर्चा किया जाएगा ।

 

Share
पढ़ें   नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया की पहल से छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाइट मेट्रो रेल,मंत्री डॉ डहरिया ने केंद्रीय आवासीय और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात

 

 

 

 

 

You Missed