10 May 2025, Sat 12:18:23 PM
Breaking

मुलाकात : CM भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की मुलाकात, CM ने वंशिका से कहा – ‘आपने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय को उनकी इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप ने आर्मी में लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट वंशिका को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया।

 

मुलाकात करती वंशिका

लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय राजनांदगांव की रहने वाली हैं। आज वह अपने पिता अजय पाण्डेय, माता सरला पाण्डेय, भाई तथागत पाण्डेय, विकास पाण्डेय, कृष्ण कुमार बागड़ी, मंजू बागड़ी, आईपीएस जुनेजा के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के लिए आयी थी। ऑफिसर्स एकेडमी चेन्नई में 11 महीने की प्रशिक्षण के बाद उन्हें 30 जुलाई को लेफ्टिनेंट रैंक कमीशन मिला। बीई मैकेनिकल वंशिका पाण्डेय आर्मी के टेक्निकल कोर में उनका ऑल इंडिया रैंक तृतीय रहा है।

Share
पढ़ें   भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में : बीजेपी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथ्री श्रीनिवासन पहुँची रायपुर, एयरपोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत

 

 

 

 

 

You Missed