10 Mar 2026, Tue
Breaking

BJP सहकारिता प्रकोष्ठ करेगा राज्यपाल से मांग : सभी जिलों के कलेक्टर को सौपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन, छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को अपास्त करने की करेंगे मांग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 अगस्त 2022

छत्तीसगढ विधानसभा द्वारा पारित छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी संशोधन विधेयक 2022 को अपास्त करने भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा राज्यपाल महोदया के नाम जिलाधीश के माध्यम से आज ज्ञापन सौंपा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में संशोधन प्रस्ताव पारित किया गया है । उक्त कुछेक संशोधन विधेयक में रजिस्ट्रार को ऐसी शक्तियां प्रदान की गई हैं कि रजिस्ट्रार जब तक ना चाहे तब तक सोसाइटी में निर्वाचन नहीं हो सकता और नामांकित बोर्ड अथवा प्रशासक के कार्यकाल को समय-समय पर बढ़ा सकता है। नामांकित बोर्ड बनाने हेतु सरकार द्वारा पूर्व में ही अधिनियम में संशोधन किया जा चुका है।

शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि इसके माध्यम से कांग्रेस लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा । द्विवेदी ने बताया कि 4 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल महोदया को उक्त संशोधन विधेयक को अस्वीकार किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा जायेगा।

 

Share
पढ़ें   CG में पति ने की पत्नी की हत्या : एक साल पहले लव मैरिज का हुआ खौफनाक अंत, आरोपी पति ने पत्नी का गला घोंटकर किया इहलीला समाप्त, आरोपी बिलाईगढ़ निवासी पुलिस गिरफ्त में

 

 

 

 

 

You Missed