11 Jun 2025, Wed 9:26:14 AM
Breaking

अमृत महोत्सव :- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने किया तिरंगा यात्रा का समर्थन…

गोपीकृष्ण साहू, 10अगस्त 2022, रायपुर

रायपुर– भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराए जाने की पहल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि लोगों के हृदय में राष्ट्रीयध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को अटूट बनाए रखने के लिए यह यात्रा निकाली गई है, जिसका सभी को स्वागत करना चाहिए। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल, जो इस यात्रा को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं, प्रतीत होता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना नाममात्र को भी नहीं है, वे केवल हर अवसर को भुनाना जानते हैं।
उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा है कि देश की आन-बान-शान, राष्ट्रीयध्वज तिरंगा के सम्मान में अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर घर-घर तिरंगा फहराए जाने की बात भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही है।

Share
पढ़ें   जो कहा सो किया : CM भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किया राशि का अंतरण

 

 

 

 

 

You Missed