10 Mar 2026, Tue
Breaking

बिलासपुर में पकड़ाया सेक्स रैकेट : किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन युवतियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 18 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जहां नगर निगम कॉलोनी के महाराणा चौक से निकल के सामने आया है। जहां पुलिस द्वारा छापेमारी कर तीन युवक और तीन युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने जिले में लंबे समय से चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन पुलिस ने नगर निगम कॉलोनी अंतर्गत एक किराए के मकान में छापामार कार्यवाही करते हुए महिला दलाल समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए युवकों में एक तहसील दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल है। पकड़े गए तीनों युवक जांजगीर जिले के निवासी है।

मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजू लता बाज ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद आज पुलिस को सूचना मिली कि भारतीय नगर क्षेत्र में स्थित नगर निगम कॉलोनी के एक किराए के मकान में महिला दलाल सेक्स रैकेट का धंधा चला रही है।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर छापामार कार्रवाई की। मौके से आपत्तिजनक हालत में तीन युवक व महिला दलाल समेत 3 युवतियां मिली। जिनमें जांजगीर के रहने वाले विजय टंडन, मुकेश कटकवारर, कलेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा मौके से पुलिस ने शराब समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Share
पढ़ें   नारायणपुर:प्याज की बोरियों के नीचे छुपा कर अवैध शराब का परिवहन, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला

 

 

 

 

 

You Missed