10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM भूपेश बघेल आज जाएंगे दिल्ली : कांग्रेस पार्टी की बैठक में शामिल होंगे, 28 अगस्त को होने वाले आंदोलन के लिए बनेगी रणनीति

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे । दरअसल, AICC के कार्यालय में आज पार्टी हाई कमान की बैठक हिने वाली है । बैठक में हिस्सा लेने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम रवाना होंगे। मरकाम सुबह की नियमित विमान सेवा से रवाना हुए। शाम को एआईसीसी मुख्यालय में बैठक में उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि मरकाम 19 अगस्त को लौटेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल भी आज यानि कि गुरुवार को दोपहर वाली फ्लाइट से दिल्ली जायेंगे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में इस बैठक में महंगाई और अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर रणनीति बनेगी।

बताते हैं कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस आने वाली 28 तारीख को दिल्ली में ही बड़ी रैली की तयारी में है। बैठक 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय में होगी। सीएम बघेल की वापसी की तारीख फिलहाल तय नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक महारैली में छत्तीसगढ़ से सीएम समेत पूरी कैबिनेट और संगठन को शामिल होना होगा। मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ की सोनिया गांधी से अलग-अलग चर्चा होगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन, बैठक में आज सभी पार्टी नेताओं को दिशा निर्देश महारैली का मिल जायेगा।

Share
पढ़ें   सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसानों) को एसएसपी ने किया सम्मानित, घायलों की जान बचाने युवाओं को सामने आने की की गई अपील

 

 

 

 

 

You Missed