11 Mar 2026, Wed

बयानों की राजनीति : नारायण चंदेल के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता का तंज, धनंजय सिंह ठाकुर बोले : “नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के ये दिन आ गये की अब उन्हें सड़क हादसों में राजनीति करनी पड़ रही है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अगस्त 2022

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा देवबलोदा एवं जगदलपुर में हुई सड़क हादसे पर की गई बयानबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सड़क हादसों पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर भाजपा के संवेदनहीन होने का प्रमाण प्रस्तुत किया है नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के ये दिन आ गये की अब उन्हें अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिये सड़क हादसों पर बयानबाजी करनी पड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भाजपा के 15 साल के शासनकाल को याद करना चाहिए जिस दौरान सूर्यास्त होते ही थानों के गेट बंद हो जाते थे पीड़ित पक्ष को एफ आई आर कराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था और अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण पर खुलेआम घूमते थे 15 साल में रमन भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को माफियाओं एवं अपराधियो का शरण स्थली बना दिया था। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर रेप का आरोप लगा 4 साल तक पीड़िता का एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के जिला दंतेवाड़ा के पदाधिकारी के गिरफ्तारी नक्सलियों के सहयोगी के रूप में होती है।ड्रग्स तस्कर पकड़े गये जिनकी फ़ोटो अरुण साव और अमर अग्रवाल के साथ है महिला तस्करी में भाजपा की फाफाडीह मंडल के महिला पदाधिकारी की गिरफ्तारी होती है इसे स्पष्ट समझ में आता है कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में लचर कानून व्यवस्था था आज कानून व्यवस्था मजबूती के साथ काम कर रहा है तभी तो केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस को राज्य की जनता को कानूनी मदद दिलाने में बेहतर माना है पुरस्कृत किया।

पढ़ें   ओडिशा में ट्रेन हादसा: छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, CM समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुख, कहा-हरसंभव मदद को तैयार

 

Share