10 Mar 2026, Tue
Breaking

राजधानी में दशहरा को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी : इस बार WRS कॉलोनी के दशहरा में शामिल होंगे रामायण के राम और सीता, 102 फ़ीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के जलेंगे पुतले

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 सितंबर 2022

राजधानी के डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव में इस बार एक सौ दो फीट ऊंचे रावण और लगभग 70- 70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे। पहली बार ऐसा होगा की रामायण सीरियल में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एवं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगी।

 

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान पर रावण का पुतला बनना शुरू हो गया है। बड़े-बर्डे बांसों को नारियल की गीली रस्सी से बांधकर भव्य पुतला खड़ा करने के काम में 15 से अधिक कारीगर लगे हैं। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुतले बनने के लिए पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के कारीगरों की मदद ली जा रही है। बांस की उपयुक्त कटाई, छंटाई और पतली-लम्बी खपच्चियां बनाने के काम में गंडई से आए बांस कला में पारंगत कंडरा समाज के लगभग 10 कारीगर लगे हैं। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने अगले 2- 3 दिनों में तीनों पुतलों के ढ़ांचे पूरे हो जाने की उम्मीद जताई है । इसके बाद ढ़ांचों को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के अनुरूप सजाने का काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की उम्मीद है।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सोमवार को दोपहर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर और दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ डब्ल्यूआरएस मैदान पर उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल...DCM अरुण साव गरियाबंद जिले के दौरे पर...मंत्री श्याम बिहारी का बलौदाबाजार जिला दौरा...PCC चीफ का रायपुर प्रवास...CG के इस जिले में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूल बंद...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed