11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में सांड का आतंक : सांड के पटकने से हुई 90 साल के बुजुर्ग की मौत..सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

■ कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत

■ 90 साल के बुजुर्ग को सांड ने पटका

 

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 13 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक सांड के आतंक ने एक बुजुर्ग की जान ले ली । दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया । दरअसल, पोस्ट ऑफिस से पैदल घर लौट रहे 90 साल के बुजुर्गों को रास्ते में सांड ने पटक दिया जिससे नाली में गिरने की वजह से बुजुर्ग की मौत हो गई । पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत राजकिशोर नगर का है जहां सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक बुजुर्ग व्यक्ति पोस्ट ऑफिस से वापस लौट रहा है और पास ही खड़े काले कलर के सामने अचानक उसे धक्का मार दिया, जिससे बुजुर्ग सीधा नाली में जा गिरा और उसकी मौत हो गई । फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Share
पढ़ें   रायपुर में बच्चों में लिवर प्रत्यारोपण की संख्या चिंताजनक, एसआरसीसी ने लगाया शहर में ओपीडी

 

 

 

 

 

You Missed