7 Mar 2026, Sat
Breaking

ग्राम पंचायत मोहदी के विकास में अतिक्रमण रोड़ा, धड़ल्ले से चल रहा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का खेल, आखिर कब चलेगा प्रशासन का बुलडोजर?

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 01 नवंबर 2022

जनपद पंचायत मगरलोड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोहदी अतिक्रमण को लेकर इन दिनों सुर्खियों पर है । शासकीय जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के चलते पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहा है । आपको बताते चलें ग्राम पंचायत मोहदी के अटल चौक से लेकर नगरी जाने वाली मार्ग पर इन दिनों अतिक्रमण की बाढ़ आ गई है। पंचायत के बिना अनुमति के कुछ लोग बेझिझक घास भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत द्वारा तहसीलदार एस डी एम एवं जिला के कलेक्टर को भी किया गया है । लेकिन, प्रशासनिक तौर पर कोई भी कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है। गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को गति प्रदान करने का प्रयास किया जाता है लेकिन शासकीय जमीन पर अतिक्रमण होने से गांव के विभिन्न विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।

Share
पढ़ें   CG में PM आवास का सपना अब जल्द होगा पूरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ को 8,46,931 आवासों की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का व्यक्त किया आभार

 

 

 

 

 

You Missed