प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 3 नवंबर, 2022

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के मुद्दों को लेकर के भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आक्रामक हो गई है।
आज भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा रायपुर में राजभवन तक पैदल मार्च किया गया।
इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ रहे अपराध, बढ़ते दुष्कर्म, शराबखोरी, हत्या, लूट, अपहरण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने की बात कही है। साथ ही आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होने वाले महतारी हुंकार रैली को लेकर बीजेपी ने सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने ऐलान किया है।
ऐसे में प्रदेश में महिलाओं के मुद्दों को लेकर सियासत लगातार गर्म है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा कार्यकर्ता लगातार सरकार के विरुद्ध मुखर नज़र आ रहे हैं।





