8 Mar 2026, Sun

CG में आदिवासी समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र : CM भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष को भेजा प्रस्ताव, एक या दो दिसंबर को हो सकता है विशेष सत्र

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 नवंबर 2022

छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के आरक्षण के विषय को लेकर सरकार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है । सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि आदिवासी समाज के आरक्षण के मुद्दे को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने प्रस्ताव बनाकर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को भेजा गया है । सीएम ने कहा कि एक या दो दिसंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया गया है ।

आपको बता दे कि आदिवासी समाज का आरक्षण वर्तमान में 20 फीसदी है, जिसे बढाकर 32 प्रतिशत किया गया था । लेकिन, हाई कोर्ट ने इस सही नहीं मानते हुए आदिवासी समाज का आरक्षण 20 प्रतिशत ही रखने का निर्णय लिया है । इसके बाद इस विषय पर राजनीति काफी गर्म है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ : बृजमोहन अग्रवाल ने कहा था जरूरी है बुलडोजर चलाना,मुख्यमंत्री का पलटवार,कहा- बीजेपी तय करे उनके नेता मोदी हैं या योगी

 

 

 

 

 

You Missed