12 Mar 2026, Thu
Breaking

Whatsapp Features : कंप्यूटर और व्हाट्सअप पर भी लॉक होगा Whatsapp!, सुरक्षा का होगा तगड़ा इंतजाम, पढ़ें कैसे होगा आपको फायदा?

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2022

दुनिया के सबसे बड़े इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश करने की तैयारी कर रहा है. मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए नए-नए फीचर लाती रहती है ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब WhatsApp Desktop यूजर्स भी सुरक्षित वॉट्सऐप चैट का एक्सपीरिएंस ले पाएंगे. अगर सबकुछ ठीक रहा, तो कंप्यूटर और लैपटॉप पर वॉट्सऐप वेब सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को Screen Lock फीचर की सुविधा मिल सकती है. डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप चलाने के लिए यूजर्स पासवर्ड सेट कर पाएंगे. इससे वॉट्सऐप चलाना ज्यादा सुरक्षित होगा ।

हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अपकमिंग स्क्रीन लॉक फीचर की बात करें, तो इसे चालू करने के बाद यूजर्स को डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप चलाने के लिए हर बार पासवर्ड डालना होगा. इसके जरिए यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को और भी ज्यादा मजूबत किया जाएगा. वहीं, कंप्यूटर या लैपटॉप पर चल रहे वॉट्सऐप को कोई अन्य व्यक्ति अनाधिकृत रूप से इस्तेमाल नहीं कर पाएगा ।

WhatsApp Desktop: पासवर्ड भूलने पर ऐसे चलेगा

जो भी पासवर्ड यूजर सेट करेंगे वो वॉट्सऐप द्वारा शेयर नहीं किया जाएगा. यह पासवर्ड लोकली सेव होगा. अगर कोई यूजर पासवर्ड भूल जाता है, तो उसे वॉट्सऐप से लॉग आउट करना होगा. इसके बाद QR कोड स्कैन के जरिए दोबारा लॉग इन करके वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल किया जाएगा. पासवर्ड के अलावा कंपनी फिंगरप्रिंट के जरिए भी डेस्कटॉप वर्जन को सुक्षित करने का इंतजाम कर सकती है ।

पढ़ें   भेंट-मुलाकात : रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मुख्यमंत्री ने पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट मोवा के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का किया भूमिपूजन, 15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली फैक्ट्री में एक हज़ार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

WhatsApp Poll फीचर हुआ लॉन्च

स्क्रीन लॉक पासवर्ड और फिंगरप्रिंट के अलावा Mac यूजर्स के लिए Touch ID का ऑप्शन भी मिल सकता है. इस फीचर के जरिए भी वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है. आपको बता दें कि वॉट्सऐप ने हाल ही में पोल फीचर भी लॉन्च किया है. यूजर्स ग्रुप और पर्सनल चैट पर पोल शुरू कर सकते हैं ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed