7 Mar 2026, Sat
Breaking

सोनाली ने बढ़ाया KTUJM का मान : KBC के हॉट सीट में बैठकर सदी के महानायक के सवालों का जवाब दिया सोनाली दत्ता ने, रायपुर की रहने वाली सोनाली ने की है कुशाभाऊ ठाकरे विश्विद्यालय से पढ़ाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 नवंबर 2022

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के जनसंचार विभाग में (एम.ए .एम.सी) की पूर्व छात्रा सोनाली दत्ता केबीसी 2022 के हॉट सीट पर पहुंची । फास्टेस्ट सिंगर फिंगर फर्स्ट का सबसे तेज उत्तर देने के बाद जैसे ही बिग बी अमिताभ बच्चन ने सोनाली को पुकारा वह भावुक हो गई जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनका हाथ पकड़कर हॉट सीट तक ले गए ।

सोनाली ने अमिताभ बच्चन को बताया कि वे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है एवं एक एडवरटाइजिंग फर्म में कंटेंट राइटर के पद पर पदस्थ हैं । सोनाली ने कहा कि वह अपने जीते हुए धनराशि से अपनी पढ़ाई के लिए गए ऋण को चुकाना चाहती है और एक अपना घर बना कर अपने शादी को धूमधाम से करना चाहती है ।  सोनाली की यह सारी बात सुनकर बिग बी अमिताभ बच्चन काफी प्रभावित हुए ।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बल्देव भाई शर्मा, जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शाहिद अली सहित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सोनाली को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Share
पढ़ें   पुन्नी स्नान : सीएम भूपेश बघेल ने प्रातः महादेव घाट पर किया कार्तिक पूर्णिमा स्नान,ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

 

 

 

You Missed