30 May 2025, Fri 6:26:13 AM
Breaking

CM भूपेश बघेल से मुलाकात : किसान हितैषी फैसलों से प्रभावित तमिलनाडु के 14 किसानों के प्रतिनिधियों ने की CM से मुलाकात, CM को नारियल के पौधे और धान की बालियां देकर किया स्वागत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 दिसम्बर 2022

तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर क्षेत्र के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने आज शाम सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान किसान प्रतिनिधिमंडल ने नारियल के पौधे और पांच प्रकार के धान की प्रजातियां भेंट कर उनका स्वागत किया।

कावेरी नदी किसान संगठन के सदस्य सुंदर विमल ने बताया कि यहाँ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने बताया कि यहां धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी जा रही है। इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं।

Share
पढ़ें   कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर : भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जुलाई से, जिले में केन्द्र सरकार की योजनाओं की करेंगे समीक्षा, विकास कार्याे का भी लेंगे जायजा

 

 

 

 

 

You Missed