10 Mar 2026, Tue
Breaking

52 पत्ती के शौक ने जेल में भिजवाया : सजी थी जुआ की महफिल पुलिस ने मारी रेड, 19 जनवरी गिरफ्तार

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 18 दिसंबर 2022

जिले के चौकी प्रभारी बड़ी करेली द्वारा मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 19 जुआरियों को धर दबोचा। मौके पर पकड़े गये जुआडियान से 12300 रुपये नगद बरामद किया गया।आरोपियों के एक मारुती वैन कार, 6 बाइक, 15 मोबाईल जप्त किया गया है। कार्यवाही किये 19 जुआरियों में धमतरी कुरूद मगरलोड राजिम समेत अन्य क्षेत्र के जुआरी शामिल थे।

पकड़े गए जुआरियों में किशन भारती ग्राम करेली बड़ी,टानिक राम साहू खिसोरा,जोहन साहू धौराभाठा,नंद कुमार निर्मलकर मोहरेंगा,लेखराम साहू नारधा,योगेश्वर पाल खिसोरा,दिलेद्र कुमार कुरूद,विनय कुमार बानगर,टिकेश्वर सिन्हा गाड़ाडीह, संतोष भोथीडीह,सोनचंद साहू पांडुका,मिथलेश साहू पचपेड़ी, भारत कुमार चौबेबांधा,भुरू सिंग चौबेबांधा,रमाशंकर प्रताप सिंह मरकाम करेली बड़ी,लीला राम साहू ,भूखन साहू खिसोरा,मनोज साहू खिसोरा के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी में धारा 13 जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा151/107,116(3)जा.फौ.के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Share
पढ़ें   ED की कार्यवाही पर प्रदेश की सियासत गर्म : CM ने ED की कार्यवाही पर उठाए सवाल, तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने CM से पूछा सवाल, पढ़ें ED की कार्यवाही को लेकर क्या बोले नेता?

 

 

 

 

 

You Missed