17 Jun 2025, Tue
Breaking

CM की भेंट- मुलाकात : पलारी में खुलेगा SDM कार्यालय, रोहांसी को नगर पंचायत की सौगात, पढ़ें कसडोल विधानसभा को CM ने क्या दी सौगात?

प्रमोद मिश्रा

कसडोल, 22 दिसंबर 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बहुप्रतीक्षित भेंट मुलाकात कार्यक्रम की कड़ी में आज कसडोल विधानसभा के ग्राम ओड़ान पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी सौगात देते हुए कई बड़ी घोषणाएं भी की ।

जिनमें

1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण।

2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।

3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।

4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।

5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।

6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।

8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।

10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।

12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।

13. ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

14. पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की धूम : पहले चरण में 170 नगरीय निकाय क्षेत्रों में एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में लिया हिस्सा, द्वितीय चरण के लिए 2725 विजेता टीम और व्यक्तिगत खेलों में 2084 विजेता प्रतिभागियों का चयन

 

 

 

 

 

You Missed