10 Mar 2026, Tue
Breaking

Rishabh Pant का Accident : रुड़की लौटते समय रेलिंग से टकराई ऋषभ पंत की कार, हादसे के बाद लगी कार में भीषण आग, अस्‍पताल में भर्ती ऋषभ पंत

ब्यूरो रिपोर्ट

रुड़की, 30 दिसंबर 2022

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

ऋषभ को दिल्‍ली रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

पैर में चोट, की जाएगी प्‍लास्टिक सर्जरी

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

ऋषभ पन्त को लगी चोट

दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे ऋषभ

शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।

ऋषभ दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

इसके बाद उनकी कार में आग लग गई। तब तक ग्रामीण और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आनन-फानन क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्‍हें दिल्‍ली रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें   मध्य भारत का टेक्नोलॉजी हब बनेगा छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर में ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी लॉन्च, बोले CM विष्णु देव साय – सेमीकंडक्टर क्रांति में निभाएंगे अग्रणी भूमिका

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed