10 Apr 2025, Thu 5:26:16 AM
Breaking

बिग ब्रेकिंग : प्रश्नकाल शुरु होते ही उठा JJM का मुद्दा, BJP विधायकों ने कहा-‘ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है…’, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने जांच की मांग की, सदन से विपक्ष ने किया वॉकआउट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले भानुप्रतापुर से नव निर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली। भानुप्रतापुर की नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी को शपथ दिलाई।

 

 

वहीं प्रश्नकाल शुरु होते ही जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा। विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। इस दौरान बांधी ने जल जीवन मिशन के टेंडर संबंधित सवाल पूछा। मंत्री रुद्र कुमार के जवाब पर असंतुष्ट BJP विधायकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टेंडर और संशोधन के मामलों में सवाल खड़ा किया।

अपने सवाल में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने पूछा, क्या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से दिनांक 07 दिसम्बर 2022 तक जनजीवन मिशन के तहत कितने टेडर निकले और किसने टेंडरों के लिए रिटेंडर या संशोधित किया गया ?

 

उन्होंने पूछा कि संशोधित टेंडर के लिए कितनी समय-सीमा निर्धारित की गयी थी? ऑनलाइन फाइन रिटेंडर के लिए क्या समय-सीमा निर्धारित की गई।

 

जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से दिनांक 07 दिसम्बर 2022 एक जल जीवन मिशन के तहत कुल 201 टेंडर निकाले गये। इनमें से 80 टेंडर- रिटेंडर तथा 15 टैंडरों के समय- सीमा में संशोधन किया गया।

पीएचई मंत्री रुद्र कुमार लगातार जवाब देते रहे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है और इसकी समिति बनाकर जांच होनी चाहिए। इस दौरान पीएचई मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड घोटाले में लगातार हो रही है कार्रवाई, निवेशकों को अब तक 33.44 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित, कुल 465 प्रकरणों में चिटफंड कंपनियों के 690 डायरेक्टर्स और पदाधिकारी गिरफ्तार

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed