8 Mar 2026, Sun

मिशन 2023 : विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत के लिए PM नरेंद्र मोदी ने दिया मंत्र, CG के बीजेपी नेताओं ने दी जे पी नड्डा को बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 जनवरी 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने श्री नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा सभी चुनाव जीतेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल को नड्डा जी ने अब तक जिस क्षमता के साथ और अधिक मजबूती दी है, उसे देखते हुए उनका कार्यकाल का बढ़ना यह सुनिश्चित कर रहा है कि आने वाले समय में भाजपा सभी चुनाव में विजय पताका फहराएगी। भाजपा ने उनके संगठन नेतृत्व में लगातार चुनावी सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अद्भुत संगठन क्षमता का परिचय दिया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की संगठन क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि वे कुशल संगठक हैं। वे छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने सफलता प्राप्त की है। श्री नड्डा संगठन और सत्ता में समन्वय स्थापित रखने में पारंगत हैं। छत्तीसगढ़ में उनके प्रभार के दौरान वे समूचे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर जुड़े रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रति श्री नड्डा को विशेष आत्मीयता है। उनका कार्यकाल बढ़ने पर छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जे पी नड्डा को बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष है कि हम सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के सशक्त मार्गदर्शन में यहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नड्डा जी का कार्यकाल बढ़ने से भाजपा के मैदानी कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। आने वाले चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा अपने राष्ट्रीय नेतृत्व को जीत का उपहार देने संकल्पित है।

पढ़ें   साहू संघ के जिलाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह : जिलाध्यक्ष सुनील साहू के शपथ ग्रहण समारोह में होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, सुनील साहू ने कहा - 'समाज के लोगों के फिजूलखर्ची को रोकने प्रयास'

2023 और 2024 के लिए गुरु मंत्र

दो दिन तक देश की राजधानी नई दिल्ली में चलने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2023 और 2024 के लिए सभी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया गया । छत्तीसगढ़ में भी 2023 के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में किस प्रकार से चुनाव में विजय प्राप्त की जाए, इसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं को मंत्र दिया है । आपको बताते चलें कि छत्तीसगढ़ से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह प्रभारी, प्रभारी ओपी माथुर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री लता उसेंडी और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बैठक में शामिल हुए ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed