7 Mar 2026, Sat

BIG BREAKING : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का काफिला हुआ दुर्घटना का शिकार, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत, बिलासपुर से अंबिकापुर जाते वक्त हुआ हादसा, देखें वीडियो

प्रमोद मिश्रा

सरगुजा, 20 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ के सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल, आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अंबिकापुर रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया पर।

घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे।ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है।

Share
पढ़ें   CM निवास में रामधुन : सरकार के 100 दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री निवास में CM ने किया गृह प्रवेश, भगवान राम की पूजा के दौरान बजी श्रीराम धुन...CM विष्णुदेव साय, नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष ने की भगवान राम की पूजा

 

 

 

 

 

You Missed