8 Mar 2026, Sun

किसानों के चेहरे खिले : बलौदाबाजार जिले के कांग्रेस महामंत्री योगेंद्र विमल देवांगन ने किसानों को बांटा स्प्रेयर मशीन, किसानों ने कहा – ‘सरकार के योजना से किसान भारी खुश हे’

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजार, 24 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कटगी गांव में कांग्रेस के जिला महामंत्री और सरपंच पति योगेंद्र विमल देवांगन ने किसानों को स्प्रेयर मशीन बांटा । स्प्रेयर मशीन पाने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी । दरअसल, राज्य सरकार की योजनाओं के तहत योगेंद्र विमल देवांगन ने 125 किसानों को स्प्रेयर मशीन वितरित किया । योगेंद्र विमल देवांगन ने कहा की सरकार की योजनाओं को प्रदेश के हरेक आदमी को लाभ दिलाना हमारा काम है, इसलिए आज सरकार की योजना से 125 किसानों को स्प्रेयर मशीन वितरित किया गया है । योगेंद्र विमल देवांगन ने कहा की सरकार की योजनाओं से किसान वर्ग काफी खुश है ।

किसानों ने कहा की हमे सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए हमारे गांव के सरपंच पति और कांग्रेस नेता विमल देवांगन को धन्यवाद देते हैं, और सरकार शुरू से हमारे किसानों के हित में काम कर रही उसके लिए उन्हें भी धन्यवाद देते हैं ।

Share
पढ़ें   नेताजी सुभाष जी की जयंती : नेताजी सुभाष जयंती पर कवि सम्मेलन हुंकार का आयोजन कल, देश-प्रदेश के विख्यात कवि होंगे शामिल

 

 

 

 

 

You Missed