11 Mar 2026, Wed
Breaking

BJP का बूथ सशक्तिकरण अभियान पर बैठक सम्पन्न, 15 मार्च को विधानसभा का घेराव करेगी बीजेपी, BJP अध्यक्ष अरुण साव ने कहा – ‘जनता चाहती है कांग्रेस से छुटकारा’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज बूथ सशक्तिकरण अभियान पर आधारित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओ की बैठक सम्पन्न हुई। आज पूरे प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम की योजना संरचना का निर्माण हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष सांसद व अरुण साव ने स्वागत भाषण में मोर आवास- मोर अधिकार अभियान के तहत जनता के हक में संघर्ष कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस के विधायक निवास के घेराव में हजारों लोगों की भीड़ आ रही है। जनता कांग्रेस की इस सरकार से छुटकारा चाहती है।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या के उपरांत किए गए प्रदर्शनों से हमने साफ संदेश दिया है कि हम अपने कार्यकर्ता को सर्वोपरि मानते हैं। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार बह रही है जिसका नेतृत्व हर एक कार्यकर्ता कर रहा है।
कांग्रेस द्वारा छले गए आवासहीन 16 लाख गरीब परिवारों की आवाज बुलंद करते हुए भाजपा अभी विधानसभा घेराव का कार्यक्रम कर रही है। लगभग 60 विधानसभा में घेराव का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इसके बाद जिला स्तर पर घेराव का कार्यक्रम होगा और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव होगा।

Share
पढ़ें   CG के राजधानी में 6 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों का खौफनाक हमला: सिर और पीठ पर गहरे जख्म, इलाके में दहशत

 

 

 

 

 

You Missed