10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर की चर्चा, बंधाया ढांढस, कहा – ‘दोषियों पर होगी कार्रवाई’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर की घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के परिवारजनों से दूरभाष पर चर्चा की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुख के इस क्षण में आपके साथ हैं। आपके परिवार को न्याय मिलेगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी।

घटना में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू ने मुख्यमंत्री का आभार वक्त करते हुए कहा कि जो आपके द्वारा इस संकट के समय जो पहल की गई है उसके लिए हम आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का अश्वासन दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने बिरनपुर की घटना में मृतक के परिवार को 10 लाख रूपए तथा एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री से दूरभाष पर हुई चर्चा के दौरान मृतक के परिवारजनों के साथ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल साहू और समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   पूरे देश मे सम्पूर्ण लॉक डाउन है, इसके मद्देनजर ‛चैम्बर ऑफ कॉमर्स’ इकाई के अध्यक्ष ने ऑनलाइन ई–कॉमर्स कंपनी को भी 15 मई तक रोक लगाने का किया है मांग

 

 

 

 

 

You Missed