7 Apr 2025, Mon 10:45:58 AM
Breaking

CM भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने पं. नेहरू की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर, 13 अप्रैल, 2023

भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने जगदलपुर में लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐतिहासिक पंडित नेहरू स्मृति मंच का अवलोकन किया। इस मंच का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 मार्च 1955 को आयोजित इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। यहां लगाए गए पांच शिलालेखों में नेहरू जी के जीवन से संबंधित जानकारी का भी अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।

Share
पढ़ें   आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मैराथन बैठक: डेयरी विकास, बिजली आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा और बजट पर होगी बड़ी चर्चा, जानें पूरा कार्यक्रम...

 

 

 

 

 

You Missed