13 Mar 2026, Fri
Breaking

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाक़ात के दौरान पहुँचे मुख्यमंत्री, गुढ़ियारी गोगाँव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छतीसगढ़ महतारी की आदमक़द प्रतिमा का अनावरण

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुढ़ियारी गोगाँव में छतीसगढ़ महतारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से यहाँ छतीसगढ़ महतारी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा के सामने पूजन- वंदन करते चार छत्तीसगढ़ी महिलाओं की प्रतिमाएँ भी स्थापित की गई हैं साथ ही आकर्षण साज सज्जा और लाइट संयोजन के लिए भी यहाँ विशेष इंतज़ाम किए गये हैं।

 

इस अवसर पर रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक विकास उपाध्याय महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित निगम के पार्षद गण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   कलेक्टर एस. जयवर्धन ने माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाने का किया निरीक्षण : गन्ना उत्पादन की कार्यप्रणाली और किसानों की आय में सुधार के लिए अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed