7 Mar 2026, Sat

CG BIG BREAKING : आरक्षण संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने लौटाया!, मंत्री रविंद्र चौबे ने किया इंकार, चौबे ने कहा – ‘अभी तक ऐसी कोई बात नहीं है’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 अप्रैल 2023

सोशल मीडिया समेत कई मीडिया संस्थानों में चल रहे हैं खबर कि छत्तीसगढ़ के राजभवन में अटके आरक्षण संशोधन विधेयक को आखिरकार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने विधानसभा को वापस लौटा दिया है । इस मामले पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि इस मामले की जानकारी राजभवन ही दे पाएगा क्योंकि अभी तक कोई ऑफिशियल बयान राजभवन से जारी नहीं हुआ है ।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहां की हमने मीडिया में चल रहे बयान के आधार पर कहा था कि विधेयक वापस हो गया है, लेकिन ऐसी कोई भी बात नहीं है । मंत्री चौबे ने कहा कि फिलहाल हम नहीं कह सकते।

 

 

मंत्री चौबे ने कहा कि राजभवन से अभी तक कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है, ऐसे में यह कह पाना संभव नहीं है कि राज्यपाल ने विधेयक को वापस कर दिया ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में टेक्नोलॉजी की क्रांति: नवा रायपुर में बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माण का हब, पॉलीमेटिक लगाएगी 10 हजार करोड़ का प्लांट, युवाओं को मिलेंगे 5 हजार हाई-टेक रोजगार, सीएम साय की अगुवाई में राज्य को मिलेगा ग्लोबल पहचान