शेयर मार्केट:आज बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 169 अंक चढ़कर 60,300 पर बंद

share market

प्रमोद मिश्रा,मुंबई, 26 अप्रैल 2023

आज बुधवार 26 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 169 अंक चढ़कर 60,300 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 44 अंक की तेजी रही। ये 17,813 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली है।null

आज रियल्टी सेक्टर 1.36% चढ़कर बंद हुआ। उतार-चढ़ाव के बाद बैंक निफ्टी 0.35% मजबूत होकर बंद हुआ। ऑटो में 0.53% की तेजी रही। मेटल में 0.44% की बिकवाली रही।

 

 

मारुति का प्रॉफिट 43% बढ़ा
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च 2023 को खत्म चौथी तिमाही (Q4FY23) का रिजल्ट घोषित किया। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 43% बढ़कर 2,624 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में ये 1,839 करोड़ रुपए था।

बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 90 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड को मंजूरी दी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 20% बढ़कर 32,048 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल 26,740 करोड़ रुपए था। मारुति के शेयर में आज 0.19% की तेजी रही ये 8,485 रुपए पर बंद हुआ।

मंगलवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 74.61 अंक या 0.12% बढ़कर 60,130 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 25.85 अंक या 0.15% चढ़ा था। ये 17,769.25 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही थी।

Share
पढ़ें   रामलला के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शेयर बाजार में भी नहीं होगा कारोबार, स्टॉक एक्सचेंजों का फैसला