8 Mar 2026, Sun
Breaking

अप्रैल 2023 में अब तक का सबसे ज्यादा GST कलेक्शन, जमा हुए 1.87 लाख करोड़ रुपये

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 01 मई 2023

देश में माल एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) का कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में सालाना आधार पर 12 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.87 लाख करोड़ तक पहुंच गया है. यह अब तक का किसी भी एक महीने में जुटाया गया सर्वाधिक जीएसटी कलेक्‍शन है. जुलाई 2017 में जीएसटी प्रणाली लागू की गई थी और इसके बाद से सर्वाधिक जीएसटी कलेक्‍शन का रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले साल अप्रैल में बना था. अप्रैल 2023 में सकल जीएसटी संग्रह पिछले साल के अप्रैल महीने के मुकाबले में 19,495 करोड़ रुपये अधिक रहा है.
वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अप्रैल, 2023 के कर संग्रह के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने सकल जीएसटी कलेक्‍शन 1,87,035 करोड़ रुपये रहा. इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 38,440 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 47,412 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 89,158 करोड़ रुपये के अलावा 12,025 करोड़ रुपये का उपकर भी शामिल है.

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, एक दिन में अब तक का सर्वाधिक जीएसटी कलेक्‍शन इस साल 20 अप्रैल को हुआ. इस एक दिन में 9.8 लाख ट्रांजेक्‍शन हुए और 68,228 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन हुआ.
मंत्रालय ने कहा, ‘‘एक साल पहले के समान महीने की तुलना में अप्रैल, 2023 में जीएसटी कलेक्‍शन 12 प्रतिशत अधिक रहा है.”

इस दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात समेत) से मिलने वाला कर राजस्व साल भर पहले की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है.
वित्त वर्ष 2022-23 में जीएसटी का कुल संग्रह 18.10 लाख करोड़ रुपये रहा था, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है.

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ पर उच्च न्यायालय की मोहर : शराब घोटाले के सभी आरोपियों की याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज, ईडी और एसीबी-ईओडब्ल्यू के एफआईआर को दी थी चुनौती, उच्च न्यायालय ने माना सबूतों के आधार पर हुई है एफआईआर, आरोपियों की सभी 13 याचिकाओं को किया खारिज

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed