8 Mar 2026, Sun
Breaking

Rajouri Encounter: राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक अफसर समेत चार घायल; ऑपरेशन जारी

प्रमोद मिश्रा, राजौरी, 05मई 2023

जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। इस घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के चलते कुछ समय के लिए राजोरी जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई।


आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जाार है।

हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना थी। जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं।

गुरुवार को बारामुला में मारे गए थे दो आतंकी

बारामुला जिले के क्रीरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन गांव में गुरुवार कोआतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया गया। दोनों आतंकवादी मार्च के महीने में आतंकवाद में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार को कुपवाड़ा जिले की एलओसी से सटे मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। इस दौरान दो घुसपैठियों को मार गिराया गया।

Share
पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण : राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा, 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed