Morena News: ‘सभी मोड़़ा-मोड़ी अंदर’ फिर शुरू हुआ धांय-धांय, सड़क पर गिरी 6 लाशें, विचलित कर देगा ये दृश्य

Latest

प्रमोद मिश्रा, मुरैना,05 मई 2023 मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक सारेआम गोलियां चलाता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष वालों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग बंदूक लेकर आते हैं और फायरिंग करने लगते हैं। जिसके बाद 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है।

वायरल वीडियो में आवाज आ रहा है कि मोड़ा-मोड़ी (लड़का-लड़की) सभी अंदर चले जाओ। इसके बाद धांय-धांय फायरिंग की आवाज आती है। हाफ पैंट पहने एक युवक आता है और फायरिंग शुरू कर देता है। युवक करीब 5 से 6 राउंड गोली चलाता है

महिलाएं भी कर रही है हमला
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलाने वाले युवक के साथ कुछ महिलाएं भी हैं। ये महिलाएं दूसरे पक्ष पर पत्थर से हमला कर रही हैं। हालांकि इस दौरान एक और युवक बंदूक लेकर आता है लेकिन वो फायरिंग नहीं करता है। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें दिखाई देती हैं। कुछ महिलाओं के रोने की भी आवाज आती है। वहीं, फायरिंग करने वाला युवक मौके से फरार हो जाता है।

लेपा गांव की घटना
घटना मुरैना जिले के लेपा गांव की है। इस गांव में रहने वाले रंजीत तोमर व राधे तोमर के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। पहले भी इस परिवार के लोगों के बीच खूनी झड़प हो चुकी है। लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। भिड़ोसा गांव, कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर का गांव है। दोनों गांवों के बीच की दूरी ज्यादा नहीं है।

 

 

Share
पढ़ें   आम बजट 2022 -23 : देश का आम बजट आज होगा पेश, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी देश का आम बजट, टैक्स स्लैब में छूट के साथ मिल सकती है और भी सौगात, पढ़ें किन 15 बातों पर हो सकता है बजट का फोकस