10 Mar 2026, Tue
Breaking

IPL 2023: विराट कोहली ने आईपीएल में रचा इतिहास, वो कर दिखाया, जो आज तक कोई नहीं कर सका था

प्रमोद मिश्रा,नई दिल्ली 7 मई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया है। इस मैच में सलामी बल्लेबाजी करने उतरे विराट इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) में 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। 34 साल के विराट कोहली ने अक्षर पटेल की गेंद पर चौका मारकर आईपीएल में अपने 7000 रन पूरे किये। विराट आईपीएल में 6 हजार रन पूरे करने वाले भी पहले बल्लेबाज थे।

विराट ने घरेलू मैदान पर बनाया रिकॉर्ड
विराट कोहली दिल्ली के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब इसी मैदान पर आईपीएल में सबसे पहले 7000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2008 में विराट ने आरसीबी के लिए ही आईपीएल डेब्यू किया था। तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। यह आईपीएल में उनके 233 मैच की 225वीं पारी है। लीग में विराट के बल्ले से अभी तक 49 फिफ्टी और 5 सेंचुरी निकली है। उन्होंने 2016 में ऑरेंज कैप भी जीता था। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में विराट 46 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए। यह आईपीएल में उनकी 50वीं फिफ्टी है। आईपीएल 2023 में उन्होंने छठी बार 50+ का स्कोर बनाया।

टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज
विराट के बाद शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान ने अभी तक 213 मैचों में 6536 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर के नाम 172 मैचों में ही 6189 रन हैं। 6063 रन के साथ रोहित शर्मा चौथे और 5528 रन के साथ सुरपर रैना 5वें नंबर पर हैं। इन खिलाड़ियों में सिर्फ रैना ने ही आईपीएल से संन्यास लिया है।

Share
पढ़ें   IND vs SA 2nd T20I: कब, कहां और कैसे देखें भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20 मैच? जानिए पूरी डिटेल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed