7 Mar 2026, Sat

Amritsar News: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास एक और धमाका, अब तक का यह तीसरा ब्लास्ट, पड़ताल जारी

प्रमोद मिश्रा, अमृतसर, 11 मई 2023

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास बुधवार की मध्यरात्रि को एक बार फिर जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज तीन सौ मीटर दूरी तक सुनाई दी। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि करीब 12.40 बजे हुआ यह धमाका पहले दो धमाकों वाली बिल्कुल विपरीत दिशा में है, जो पहले हेरिटेज स्ट्रीट में हुए धमाकों से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने घटना की ृपुष्टि करते हुए कहा कि हम जांच कर रहे हैं।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और धमाकास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ से इलाके को सील कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। अभी तक पुलिस का यही कहना है कि यह एक और धमाका हो सकता है।

वहीं मौके पर मौजूद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर विकरमजीत सिंह ने बताया धमाका श्री गुरु रामदास सरां के पिछली तरफ गलियारे में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके चलते किसी भी तरह का कोई इनसानी या माली नुकसान नहीं हुआ। पुलिस जांच कर रही है। इससे संगत में संगत में दहशत का माहौल पैदा होता है।

गौर हो कि इससे पहले शनिवार की देर रात और सोमबार की सुबह हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी सरां के पास धमाके हुए हैं। उक्त दोनों मामलों में जहां पंजाब पुलिस फोरेंसिक विभाग सैंपल लेकर जांच कर रही हैं। वहीं एनआईए और एनएसजी ने घटनास्थल का दौरा कर धमाके का सीन रिकऱिएट कर वहां से मिट्टी और पत्तों के सैंपल जुटाने के बाद उन्हें जांच के लिए भेजा है, जिनकी पुलिस और एजेंसियों को रिपोर्ट की इंतजार है।

Share
पढ़ें   'भारत जोड़ो न्याय यात्रा': किशनगंज में राहुल गांधी ने उठाया OBC और जाति जनगणना का मुद्दा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed