10 May 2025, Sat
Breaking

ब्रेकिंग: VVIP ड्यूटी करने आए DSP पर हमला, पढे पूरी खबर…

प्रमोद मिश्रा, 13मई 2023

बिलासपुर में कबीरधाम से VVIP ड्यूटी करने आए DSP पर कुछ लड़कों ने स्टंप व डंडे से हमला कर दिया, जिससे खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट कमांडेंट को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्यूटी के बाद वह अपने घर में थे, तभी दो गुटों में विवाद होने पर वह समझाने गए, जिस हमलावरों ने उनकी ही पिटाई कर दी। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार बन्नाक चौक निवासी जगदीश मिश्रा DSP के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कबीरधाम जिले में बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर है। बिलासपुर जिले में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। लिहाजा, यहां उनकी VVIP ड्यूटी लगी है। वह दिन भर ड्यूटी करने के बाद अपने घर चले जाते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल के बेलतरा दौरे में थे। लिहाजा, DSP मिश्रा वहां ड्यूटी करने गए थे। दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम को बन्नाक चौक की ओर जा रहे थे। अभी वे अपने घर के पास पहुंचे थे। तभी कुछ बच्चे मैदान में फुटबाल खेल रहे थे, जहां उनका बेटा भी अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के चला गया था। इस दौरान लड़कों के दो पक्षों में विवाद हो रहा था, जिसे देखकर DSP मिश्रा रूक गए और लड़कों को समझाने गए। इस पर विवाद करने वाले लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए स्टंव व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।

 

Share
पढ़ें   CG : मुख्यमंत्री निवास में पिस्टल लेकर घुसा शख्स, 8 पुलिस कर्मी निलंबित

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed