11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़: बोलेरो पार करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, काफी समय से तलाश कर रही थी पुलिस

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 14 मई 2023

रायपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस बोलेरो उड़ाने इस चोर की लंबे समय से तलाश कर रही थी। यह मामला खमतराई थाने क्षेत्र का है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बोलेरो क्रमांक CG 04 MS 1788 जब्त किया है। जब्त मशरुका की कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी जा रही है।

पहाड़ी चौक गुढ़ियारी निवासी प्रार्थी दरस निर्मलकर ने इस संबंध में खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपना बोलेरो वाहन एक निजी होटल के सामने खड़ा करके नाश्ता करने गया था। उसके बाद जब आकर देखा तो बोलेरो गायब थी। उसने आस-पास वाहन की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद थक हारकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया।

वाहन चोरी की घटना को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी खमतराई की पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही थी। इसके बाद घटना स्थल की जांच कर आस-पास में लगे सीसीटीवी को देखा और मुखबिर लगाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों को घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की जानकारी मिली। टीम के सदस्यों ने बेमेतरा खमरिया निवासी आरोपी राहुल यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बोलेरो वाहन चोरी करना कबूल कर लिया।

Share
पढ़ें   पोरा तिहार 2025 : कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर स्थित शासकीय बंगले में आज होगा पोरा तिहार का भव्य आयोजन, मंत्री–विधायक और आमजन मिलकर मनाएंगे परंपरा का उत्सव

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed