प्रमोद मिश्रा, 14 मई 2023
1. रुशील कुमार – 499 मार्क्स – 99.8%
2. अनन्या कार्तिक – 499 मार्क्स – 99.8%
3. श्रेया उपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%
4. अद्वय सरदेसाई – 499 मार्क्स – 99.8%
5. यश मनीष भसीन – 499 मार्क्स – 99.8%
6. तनय सुशील शाह – 499 मार्क्स – 99.8%
7. हिया संघवी – 499 मार्क्स – 99.8%
8. अविशी सिंह – 499 मार्क्स – 99.8%
9. संबित मुखोपाध्याय – 499 मार्क्स – 99.8%
1. रिया अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
2. इप्शिता भट्टाचार्य – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
3. मोहम्मद आर्यन तारिक – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
4. सुभम कुमार अग्रवाल – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
5. मान्या गुप्ता – 399 मार्क्स 99.75 प्रतिशत
सीआईएससीई के नतीजों में आज दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. आईसीएसई में 99.21 फीसदी लड़कियां और 98.71 फीसदी लड़के पास हुए हैं. वहीं आईएससी में 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं.
इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया गया. इस साल 96.93% छात्र-छात्राओं ने आईएससी बोर्ड परीक्षा पास की है.
जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होंगे, उन्हें रिचेकिंग का ऑपशन दिया जाएगा. यह सुविधा आज दोपहर 3 बजे खुलेगी और 21 मई तक उपलब्ध रहेगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, ICSE कोर्स सेलेक्ट करें.
स्टेप 3: अब लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें.
स्टेप 4: आपका ‘ICSE Class 10th Result 2023’ स्क्रीन पर खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
स्टेप 6: छात्र, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं.