10 Mar 2026, Tue
Breaking

कर्नाटकः सिद्धारमैया आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ , 20 से अधिक विधायक बन सकते हैं मंत्री

प्रमोद मिश्रा, 20 मई 2023

कर्नाटक में शनिवार को चुनी हुई सरकार शपथ लेने जा रही है. राज्य के 30वें मुख्यमंत्री के तौर सिद्धारमैया अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं. कर्नाटक में 13 मई को नतीजे आए थे. कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं बीजेपी ने 66 और जेडीएस ने 19 सीटें जीतीं. बहुमत का आंकड़ा हासिल करने के बाद कांग्रेस ने सीएम चुनने के लिए लंबा मंथन किया, जिसमें काफी सोच विचार के बाद सिद्धारमैया को सीएम कुर्सी सौंपी गई और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम की सीट पर बैठाए गए हैं. हालांकि पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि राज्य में कांग्रेस तीन डिप्टी सीएम का फॉर्मूला अपना सकती है, लेकिन अब डीके शिवकुमार ही एकमात्र डिप्टी सीएम होंगे.

राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं पेश
सिद्धारमैया इससे पहले साल 2013 से 2018 तक पहला सीएम कार्यकाल देख चुके हैं. बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया डीके के साथ 25 26 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इनमें डीके और सिद्धारमैया दोनों के खेमे से वफादार विधायक शामिल होंगे. कांग्रेस के सीएम पद के ऐलान के बाद बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी ने सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा. इस पर सभी विधायकों ने सहमति जताते हुए सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता चुन लिया था. इसके बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था.

पढ़ें   Mumbai Pune Expressway पर 11 गाड़ियों की महाटक्कर, भिड़ंत में कई कारें हो गईं चकनाचूर

दोपहर 12:30 बजे शपथ लेंगे सिद्धारमैया
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया और शिवकुमार को अपने सहयोगियों के साथ 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ लेने का आमंत्रण दिया है. शपथ ग्रहण समारोह कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए अधिकारि बीते मंगलवार से ही जुटे हैं. कांग्रेस इस शपथ ग्रहण के जरिए विपक्षी एकता भी दिखाना चाहती है, ऐसे में मेहमानों के स्वागत की भी तैयारियां पूरी हो गई हैं. डीके ने स्टेडियम पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा भी लिया.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed