17 Jun 2025, Tue 11:35:44 AM
Breaking

मुंडन संस्कार में जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी, दो महिलाओं के मिले शव, मचा हड़कंप

प्रमोद मिश्रा, 22 मई 2023

यूपी के बलिया जिले से सोमवार सुबह हादसे की सनसनीखेज घटना सामने आई है। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। स्थानीय नाविकों ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बार निकाला। दो महिलाओं का शव निकाला गया है। अन्य की तलाश पुलिस कर रही है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है।

माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी रही। नाविक कमाने के चक्कर में एक नाव पर पाांच से दस ओहार वालों को बैठाकर गंगा पार पूजन को जा रहे थे। उसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार पूजन को जा रही थी।

अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। दो महिलाओं का शव बरामद हो गया है। अन्य की तलाश जारी है।

Share
पढ़ें   विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों की सूची में छत्तीसगढ़ की दो कोयला खदान गेवरा और कुसमुंडा ब्लॉक का नाम शामिल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed