गोठान पर राजनीति: यूथ कांग्रेस का ‘मेरा गोठान मेरा अभिमान’ अभियान शुरू, आकाश शर्मा ने BJP को दिखाया आईना

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 23 मई 2023

छत्तीसगढ़ में गोठान और गौशाला को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। एक दरफ बीजेपी गोठानों में जाकर इस योजना की पोल खोलने में लगी है तो, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जवाबी हमला करने में लगी हुई है। इसी क्रम में यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठान में “मेरा गोठान मेरा अभिमान” की शुरुआत की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर स्थित गोकुल नगर गोठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की।


मेरा गौठान मेरा अभिमान के तहत अकाश शर्मा ने गोठान में हो रहे कार्यों का जायजा लिया। गोठान समिति के साथ मिलकर श्रमदान किया। गौ माता की सेवा में साथी गौठान में जो गोबर से उत्पन्न होने वाले वस्तुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सहायता समूह का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में गौठान से संबंधित सभी कर्मचारियों, महिलाओं, पशुओं का इलाज कर रहे डॉक्टर का सम्मान किया गया। अभियान में प्रदेश के प्रत्येक जिलों में यूथ कांग्रेस के साथियों ने जाकर इस अभियान की शुरुआत की। प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने रायगढ़ के संबलपुर गोठान में जाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

 

22 मई से 7 जून तक चलेगा अभियान
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में “मेरा गोठान मेरा अभिमान” कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह कार्यक्रम 22 मई से 7 जून तक चलेगा। प्रदेश के 10 हजार से अधिक गोठान में जाकर मेरा गोठान मेरा अभिमान के तहत लगातार कार्य करेंगे। गोकुल नगर गोठान में गोबर से बन रहे टाइल्स, चप्पल, सूटकेस आदि देखा गया। जिसको विदेश और देश के प्रत्येक प्रदेशों से इसकी मांग हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह महत्वकांक्षी योजना बेहद सफल साबित हो रही है। बीजेपी नेताओं की ओर से जनता को भ्रमित किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस ने बीजेपी को आईना दिखाया है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आईईडी ब्लास्ट, नक्सली हमले में CRPF के दो जवान घायल


ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप, प्रदेश सचिव शान मोहम्मद, शानू, रजा, प्रदेश संयोजक तुषार गुहा, विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट,आजाद वर्मा, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share