10 Mar 2026, Tue
Breaking

CSK Vs GT: धोनी के खिलाफ मैच गंवाकर हार्दिक पांड्या को नहीं है मलाल, बताया गुजरात टाइटन्स कहां चूक गई

प्रमोद मिश्रा,24 मई 2023

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 में मंगलवार को खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 15 रन से मात देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है. सीएसके के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या निराश नज़र आए. हार्दिक पांड्या ने उस चूक को भी बयां किया जिसकी वजह से गुजरात टाइटन्स सीएसके को मात नहीं दे पाई.

हार्दिक पांड्या ने माना कि उनकी टीम से कुछ बड़ी गलतियां हुईं. गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने कहा, ”गेंदबाजी में हम काफी हद तक बेहतर रहे. लेकिन कुछ गलतियां हम पर भारी पड़ गई. जिस तरह की गेंदबाजी हमारी थी उस हिसाब से हमने 15 रन ज्यादा खर्च कर दिए. काफी हद तक हमने बहुत सही चीजें की. बीच में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही. हम हमारे प्लान लागू कर रहे थे.”

हार्दिक पांड्या ने माना कि उनकी टीम से कुछ बड़ी गलतियां हुईं. गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने कहा, ”गेंदबाजी में हम काफी हद तक बेहतर रहे. लेकिन कुछ गलतियां हम पर भारी पड़ गई. जिस तरह की गेंदबाजी हमारी थी उस हिसाब से हमने 15 रन ज्यादा खर्च कर दिए. काफी हद तक हमने बहुत सही चीजें की. बीच में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही. हम हमारे प्लान लागू कर रहे थे.”

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, ”हमें ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं है. हमारे पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. हम उस पर फोकस करेंगे. ये सीजन हमारे लिए बहुत ही अच्छा रहा है.”

गुजरात के पास है एक और मौका

पांड्या ने धोनी की जमकर तारीफ की है. पांड्या ने कहा, ”धोनी की सबसे बेहतरीन बात उनके द्वारा गेंदबाजों का इस्तेमाल करना है. वो ये तय कर देते हैं कि जीत दर्ज करने के लिए आपको 10 रन एक्सट्रा बनाने होंगे. अगर हम अगला मुकाबला जीतने में कामयाब रहते हैं तो फाइनल में सीएसके का सामना करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. जिंदगी में मलाल करना अच्छा नहीं है. हमने 15 रन ज्यादा खर्च किए और बल्ले से भी हम बेहतर नहीं कर पाए. दो दिन बाद वापसी करके हमें फाइनल में जगह बनाने पर सोचना होगा.”

बता दें कि गुजरात टाइटन्स ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप करके क्वालीफायर वन का टिकट हासिल किया था. हालांकि गुजरात के पास क्वालीफायर टू खेलने कामौका है. 26 मई को क्वालीफायर टू खेला जाएगा

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : डिप्टी CM अरुण साव आरंग और बिलासपुर के दौरे पर...भारत और न्यूजीलैंड की भिंड़त फाइनल में...रोमांचक मुकाबले में भारत ने दी वेस्टइंडीज को शिकस्त...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed