9 Mar 2026, Mon
Breaking

IPL 2023 Qualifier 2: रोहित शर्मा vs राशिद खान तो शुभमन गिल को टक्कर देंगे आकाश मधवाल, मुंबई इंडियंस-गुजरात टाइटंस में आज जंग है भारी

प्रमोद मिश्रा,26 मई 2023

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का दूसरा क्वॉलिफायर होना है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फॉर्म में चल रही हैं और इसी वजह से मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच में कई खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत होगी। इनके भिड़ंत से ही मैच का नतीजा तय होगा। चलिए हम उन भिड़ंत के बारे में आपको बताते हैं।

आईपीएल में डेविड मिलर ने क्रिस जॉर्डन के खिलाफ 21 गेंदों पर बिना आउट हुए 36 रन बनाए हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी जॉर्डन के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 161 का है। वनडे में तो यह 218 का है। ऐसे में जब डेथ ओवर में दोनों की टक्कर होगी तो मुंबई इंडियंस को सचेत रहना होगा।

आकाश मधवाल और शुभमन गिल की अभी तक सिर्फ एक ही बार टक्कर हुई है। गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं तो मधवाल भी गेंद से कहर बरपा रहे। मुंबई और गुजरात के पहले मैच में मधवाल ने गिल का डंडा उड़ा दिया है। गिल को इस बार मधवाल से बचकर रहना होगा।

मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन गुजरात के पेसर मोहम्मद शमी के खिलाफ स्ट्रगल करते हैं। शमी के खिलाफ 51 गेंदों पर ईशान ने 57 रन बनाए हैं। हालांकि इसके बाद भी शमी उन्हें एक बार भी आउट नहीं कर सके हैं। ऐसे में दोनों के सामने ही चुनौती रहने वाली है।

मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। उनके सीधी टक्कर गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या से हो सकती है। इस सीजन चावला उनका एक बार शिकार कर चुके हैं। 22 गेंदों पर अभी तक हार्दिक ने चावला के खिलाफ 46 रन बनाए हैं लेकिन 2 बार आउट भी हुए हैं। 2019 सीजन के एक मुकाबले को छोड़ दें तो चावला ही हार्दिक पर भारी पड़े हैं।

Share
पढ़ें   ब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा ' हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा' का तृतीय चरण संपन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed