10 Mar 2026, Tue
Breaking

ISRO’s GSLV-F12 mission: भारत का नेक्स्ट जेनरेशन नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च, आपके मोबाइल पर मिलेगी बेहतर लोकेशन सर्विस

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 29 मई 2023 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC-SHAR) से नए जमाने का नेविगेशन सैटेलाइट को सुबह 10ः42 बजे लॉन्च किया गया. इस सैटेलाइट का नाम है NVS-01, जिसे GSLV-F12 रॉकेट के जरिए लॉन्च पैड-2 से छोड़ा गया.

इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने कहा कि फिलहाल हम सात पुराने नाविक सैटेलाइट्स के सहारे काम चला रहे थे. लेकिन उनमें से 4 ही काम कर रहे हैं. तीन खराब हो चुके हैं. अगर हम तीनों को बदलते तब तक ये चार भी बेकार हो जाते. इसलिए हमने पांच नेक्स्ट जेनरेशन नाविक सैटेलाइट्स एनवीएस को छोड़ने की तैयारी की.

जैसे पहले इंडियन रीजनल नेविगेशन सिस्टम (IRNSS) के तहत सात NavIC सैटेलाइट छोड़े गए थे. ये नक्षत्र की तरह काम कर रहे थे. इनके जरिए ही भारत में नेविगेशन सर्विसेज मिल रही थी. लेकिन सीमित दायरे में. इनका इस्तेमाल सेना, विमान सेवाएं आदि ही कर रहे थे. पर नाविक के सात में से तीन सैटेलाइट काम करना बंद कर चुके थे. इसलिए इसरो ने पांच नए सैटेलाइट्स का नक्षत्र बनाने का जिम्मा उठाया. 

Share
पढ़ें   पाँचवी पुण्यतिथि: अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि, राष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed