13 Apr 2025, Sun 4:47:45 PM
Breaking

Raipur: फैक्ट्री में आग, मजदूर जलकर हुआ राख, प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 30 मई 2023

रायपुर की एक फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ उरला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह शिकायत वहीं के एक स्टाफ ने पुलिस से की थ। इस शख्स ने घटना को अपनी आंखों से देखा था। शिकायत के बाद पुलिस ने कंपनी प्रबंधन पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण की कमी और लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया है।

जांच के बाद आग लगने की वजह भी सामने आ गई है। फैक्ट्री में काम करने वाले स्टाफ ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि गुरुवार को फैक्ट्री में ग्लैंडर कटर मशीन से ग्रिल को काटा जा रहा था। इसी दौरान मशीन से निकलने वाली चिंगारी पास ही रखें पेंट और थिनर के डिब्बों में जा गिरी। इसमें जैसे ही चिंगारी पड़ी, आग तेजी भड़क उठी। चारों तरफ काला धुआं फैल गया। फिर यह आग बढ़ते हुए ऑफिस तक पहुंच गई। जहां अकाउंट सेक्शन में काम कर रहे एक ऑफिस बॉय की आग में झुलसकर मौत हो गई। वह जिंदा ही जल गया था। सिंघानिया चौक में रॉयल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का फेब्रिकेशन डिवीजन है। यहां 24 मई को सुबह 10.30 बजे के आस-पास कंपनी के अंदर से आग और काला धुआं उठने लगा था। इसके बाद कर्मचारी हड़बड़ा कर इधर-उधर भागने लग गए। इस बीच एक ऑफिस बॉय विकास चंद्राकर(25)आग की चपेट में आ गया था।

 

 

मृतक कवर्धा का रहने वाला था। जब आग लगी तो थिनर और पेंट के डिब्बे पास में रखे थे। उसी तेल की वजह से आग फैलती चली गई और धीर-धीरे करके कंपनी के एक बड़े हिस्से तक आग फैल गई। 4-5 किलोमीटर दूर तक लोगों ने धुएं का गुबार देखा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

Share
पढ़ें   CG विधानसभा ब्रेकिंग : डायरिया-मलेरिया से मौत का मुद्दा विधानसभा में गूंजा, बीजेपी नेता ने पूर्व सरकार पर लगाए दवा कीट सप्लाई रोकने के आरोप

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed