9 Apr 2025, Wed 12:44:39 PM
Breaking

CG में आप का डोर-टू-डोर कैंपेन : 2 जुलाई को बिलासपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की होगी महारैली, विधानसभा चुनाव में जीत का बिगुल फुकेंगे नेता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 जून 2023

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी है। प्रदेश में 90 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। बीते दिन ‘आप’ 4300 से अधिक पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक ने शपथ ग्रहण कराया। जिसके बाद डॉ पाठक ने न्यू सर्किट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक की।

 

बैठक में 2 जुलाई को बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को सफल बनाने के लिए डॉ संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को डोर-टू-डोर कैंपेन शुरु करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश प्रभारी संजीव झा, चारों सहप्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

डॉ. संदीप पाठक ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी गांवों में घर-घर जाकर निमंत्रण-पत्र बांटे और रैली में आने के लिए सभी को निमंत्रण दें। बैठक में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। रैली को सफल बनाने के लिए जिले के पदाधिकारियों को टास्क दिया गया है। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि 2 जुलाई को बिलासपुर में आम आदमी की महारैली होगी, जिसमें पार्टी अपने सामर्थ्य का परिचय देगी। आप लोग आज से ही महारैली की तैयारियों में जुट जाएं। हर सर्किल में आने वाले गांव में जाकर डोर-टू-डोर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करें।

बता दें कि डॉक्टर पाठक के निर्देश के बाद आज बुधवार से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की महारैली को लेकर आम आदमी पार्टी ने डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।

Share
पढ़ें   नया रायपुर: स्मार्ट सिटी से अब 'स्मार्टली कनेक्टेड सिटी' की ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नया रायपुर को ऐतिहासिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात, अब मात्र 10 रुपये में रायपुर से नया रायपुर की सीधी यात्रा संभव

 

 

 

 

 

You Missed