12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में शराबी बाप को बेटे ने उतारा मौत के घाट : शराबी बाप करता था आरोपी की मां से मारपीट, गुस्से में आकर बेटे ने पिता को मार डाला

• बाप द्वारा मां को पीटने से नाराज पुत्र ने दिया घटना को अंजाम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 जून 2023

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से शराब के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया । दरअसल, आरोपी का कहना है कि उसका बाप शराबी था और शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था । ऐसे में लगातार अपनी मां को मारता देख बेटा परेशान था और उसी के चलते उसने आवेश में आकर अपने पिता की जान ले ली ।

पूरा मामला रायपुर के तिल्दा इलाके की है । मामला घरेलू विवाद से ऐसे बिगड़ा की बात हत्या तक जा पहुंची। गुस्से में आकर बेटे ने अपने पिता को लाठी से जमकर पीटा। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को घायल पिता की मौत हो गई। घटना तिल्दा के रजिया ग्राम पंचायत इलाके की है।

कातिल बेटे को गिरफ्तार करके पुलिस पूछताछ कर रही है। दरअसल मृतक चोवाराम का अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के साथ पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की देर रात पति-पत्नी झगड़ने लगे। चोवाराम अपनी पत्नी को पीटने लगा। मां को मार खाता देखकर नाराज बेटे ने पिता की हत्या कर दिया।

मृतक

आरोपी नीरज ने लाठी से पिता चोवाराम के सिर पर कई वार किए। जब चोवाराम बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा तब नीरज ने अपने फूफा को फोन किया और कहा कि मैंने पिता को पीटा है वह जमीन पर पड़ा है आकर देख लेना। उसके बाद रिश्तेदार चोवाराम के घर पहुंचे। देर रात पुलिस की मदद से चोवाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ : घर में मिली दम्पत्ति की लाश से फैली सनसनी, फांसी के फंदे पर झूलते पति, तो पत्नी की बिस्तर में पड़ा मिला शव
आरोपी

पुलिस को नीरज ने बताया, उसने अपने पिता की हत्या इस वजह से की क्योंकि वह उसकी मां को आए दिन पीटता था। शराब के नशे की वजह से विवाद हुआ करते था। पुलिस नीरज की मां का बयान भी दर्ज करा रही है। अब इस मामले की जांच तिल्दा पुलिस कर रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed