8 Mar 2026, Sun
Breaking

Monsoon 2023: कर्नाटक, तमिलनाडु में मॉनसून की दस्तक आज! ‘बिपरजॉय’ तूफान 36 घंटों में और तेज होगा

चेन्‍नै\बेंगलुरु: मॉनसून केरल से आगे बढ़ते हुए शनिवार को तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। रविवार तक मॉनसून की फुहारें पश्चिम बंगाल के सब हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम को भिगो सकती हैं। इस बीच पूर्वी मध्य अरब सागर से उठा ताकतवर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक और शक्तिशाली हो जाएगा। यह उत्तर और उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। रविवार के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा (पाकिस्तान) में आगे बढ़ने के आसार हैं।

मौसम से जुड़ी प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार ‘बिपरजाय’ पश्चिमी तट से इस समय काफी दूर है। इसकी वजह से मुंबई सहित तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। अरब सागर से आने वाली तेज दक्षिण पश्चिमी हवाएं पश्चिमी तट पर टकराएंगी। इसकी वजह से 4 से 5 दिनों में दक्षिण से उत्तर की ओर समुद्र तट के साथ-साथ मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह स्थिति अगले चार से पांच दिनों में मॉनसून को तटीय कर्नाटक, गोवा और मुंबई की तरफ बढ़ने में मदद करेगी। तट के साथ समुद्र की स्थित इस दौरान खराब रहेगी और इसी वजह से मछुआरों को समुद्र से 15 जून तक दूर रहने की चेतावनी दी गई है। ‘बिपरजॉय’ तट पर कहां टकराएगा, यह स्पष्ट नहीं है। रविवार को दिशा बदलने के बाद ही इसकी तस्वीर साफ होगी।


यहां पसीने छुड़ाएगी ‘लू’
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में रविवार तक लू का प्रकोप रहेगा। सोमवार और मंगलवार तक पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, आंध्र, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में लू का प्रभाव रहेगा।

Share
पढ़ें   सरकारी छुट्टी BREAKING : अंबेडकर जयंती पर देशभर में राजकीय अवकाश घोषित, सरकार ने लिया फैसला, देखें आदेश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed