10 Mar 2026, Tue
Breaking

बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

प्रमोद मिश्रा, 10 जून 2023

बिलासपुर। मौसम विभाग में मेघ गर्जना को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी किया है। विभाग के मुताबिक बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज शाम से पहले तेज मेघ गर्जना और बिजली चमकने की घटना हो सकती है। मोबाइल पर मैसेज भेज कर भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर सहित बालोद, दंतेवाड़ा, दुर्ग,गरियाबंद महासमुंद सुकमा और रायपुर जिले में भीतर तेज मेघ गर्जना और बिजली चमकने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। खासकर पेड़ के नीचे बिल्कुल खड़े ना हो।

मेघ गर्जना के दौरान टीवी अथवा मोबाइल का उपयोग बंद कर दें। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 11 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।

फिलहाल बिलासपुर में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि थोड़ी देर पहले आसमान में काले बादलों का घेरा बन चुका है। स्पष्ट है कि तेज आंधी के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। फिलहाल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक-दो दिनों में अभी आसमान में बादल भी छाए रहेंगे। प्रदेश के कुछ जगहों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा भी संभावित है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : दुष्कर्म कर 7 साल की बच्ची को मौत के घाट उतारने वाले को फांसी की सजा, 7 महीने में ही कोर्ट ने दिया फैसला

दिन भरगर्मी का असर तेज था। इधर शनिवार की सुबह से गर्मी का असर तेज महसूस होने लगा है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ परिस्थितियां बदल गई हैं आसमान में बादल छाए रहने के कारण अब गर्मी कम महसूस हो रही है लेकिन उमस ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि मानसून को लेकर परिस्थितियां अब अनुकूल बनने लगी है। बिलासपुर में हल्की वर्षा की भी संभावना है। बता दें कि बिलासपुर सहित पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रा रोड में उमस बढ़ने लगी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed