10 Mar 2026, Tue
Breaking

Cyclone Biparjoy: बेहद तीव्र होगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय! मौसम विभाग ने इन हिस्सों में जताया बारिश का अनुमान

प्रमोद मिश्रा ,11 जून 2023

अरब सारब में बना चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ गया और अगले 6 घंटों के दौरान और भी ज्यादा तीव्र हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है।

कहां-कहां होगा इसका असर?
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जबकि 15 जून की दोपहर पाकिस्तान के आसपास और सौराष्ट्र के साथ कच्छ तट के पास पहुंचने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा?
आईएमडी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया,Y

इस बीच, कराची पोर्ट ट्रस्ट (KPT) ने रेड अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान स्थित एआरवाई न्यूज ने शनिवार को बताया कि महानगर के दक्षिण में लगभग 900 किलोमीटर दूर होने का अनुमान था। एक बयान में कहा गया कि ट्रस्ट ने घोषणा की कि 25 समुद्री मील से ऊपर तेज हवाओं के मामले में शिपिंग गतिविधियां निलंबित रहेंगी।

राजस्थान में बारिश की संभावना
इससे पहले मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने चक्रवाती तूफान की वजह से अगले सप्ताह राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई थी।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 14-15 जून को राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में गर्जना के साथ ही बारिश भी हो सकती है।


इन इलाकों में भारी वर्षा का अलर्ट
रायटर के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा चक्रवात के अत्यधिक गंभीर होने की चेतावनी के बाद गुजरात के अलावा महाराष्ट्र, गोवा और अन्य तटीय राज्यों में भी अलर्ट की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक केरल और तटीय कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आसमान से आफत: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, रायपुर समेत कई जिलों में जलभराव, भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed