12 Mar 2026, Thu
Breaking

Arvind Kejriwal vs BJP: ‘आप’ ने दिखाया लोकतंत्र खत्म हो जाने का डर; भाजपा ने शीश महल पर केजरीवाल को घेरा

प्रमोद मिश्रा, 12 जून 2023

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपने दांव पेंच चलने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महारैली आयोजित कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के 2024 में चुनाव जीतने पर देश में लोकतंत्र खत्म होने का डर दिखाया तो भाजपा ने ‘सेल्फी विद शीशमहल’ अभियान की शुरुआत कर केजरीवाल को घेरने की कोशिश की।

आम आदमी पार्टी ने रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब से भारी संख्या में लोगों को लाकर रैली की और यह दिखाने की कोशिश की कि जनता का साथ उसके साथ बना हुआ है। रैली में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा बनाई गई व्यवस्था को स्वीकार नहीं करना चाहती। वह अध्यादेश के जरिए दिल्ली में लोकतंत्र समाप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली की शक्ति समाप्त करने की कोशिश हो रही है, बाद में इसी तरह के अध्यादेश के जरिए अन्य राज्यों के भी अधिकार छीन लिए जाएंगे।

सातों लोकसभा सीटें जीतने का दावा
केजरीवाल ने महारैली आयोजित तो अध्यादेश का विरोध करने के लिए की थी, लेकिन इसके सहारे उन्होंने 2024 की राजनीतिक पटकथा लिखने की भी कोशिश की। उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल से की और अपने कार्यकाल को बेहतर बताया। उन्होंने अपनी सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य के काम बताते हुए बेहतर व्यवस्था देने की बात कही। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि अध्यादेश को राज्यसभा में पास नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी

भाजपा ने घेरा
हाल के दिनों में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दो मुद्दों पर बहुत मजबूती के साथ घेरा। शराब घोटाले और मुख्यमंत्री आवास पर हुए भारी खर्च को मुद्दा बनाकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की उस छवि पर करारा हमला बोला है जिसके सहारे उन्होंने अपनी राजनीतिक बिसात बिछाई थी। भाजपा का यह दांव काफी कारगर भी हुआ क्योंकि इसको लेकर जनता के मन में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।


अब जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली अध्यादेश को लेकर सक्रिय हो रहे हैं, भाजपा नए सिरे से उन पर हमला बोलने की रणनीति अपना रही है। आज उसने इसकी शुरूआत सेल्फी अभियान के साथ की है। जिस समय केजरीवाल रामलीला मैदान में केंद्र का विरोध कर रहे थे, उसी समय भाजपा ने इस रैली स्थल से कुछ ही दूर पर कनॉट प्लेस में ‘सेल्फी विद शीश महल’ अभियान शुरू कर आम आदमी पार्टी की राजनीति पर हमला बोल रही थी। इस अभियान के अंतर्गत लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के एक मॉडल के साथ अपनी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जिस तरह लोगों ने सीएम आवास के मॉडल (जिसे भाजपा ने शीश महल नाम दिया है) के साथ तस्वीरें पोस्ट की, भाजपा का यह अभियान रंग पकड़ता दिखाई पड़ रहा है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सेल्फी विद शीश महल अभियान के शुरुआत के अवसर पर कहा कि (selfie with भ्रष्टाचार का राजमहल) यह अभियान केजरीवाल की असलियत को पूरी दिल्ली के सामने उजागर करने में कारगर साबित होने वाला है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रूपये अपने शीशमहल में खर्च कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। उसको दिल्ली के हर घर तक selfie with भ्रष्टाचार का शीश महल अभियान के माध्यम से पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह अभियान दिल्ली भर में सभी विधानसभाओं में चलेगा।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात : विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर की चर्चा, आठ लाख आवास स्वीकृति के लिए जताया आभार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed